डोंगरगढ़ के मां बमलेश्वरी मंदिर में लगे रोप की ट्राली गिरी, पूर्व मंत्री सहित कई भाजपा नेता घायल, भरत वर्मा की हालत गंभीर

 डोंगरगढ़ के मां बमलेश्वरी मंदिर में लगे रोप की ट्राली गिरी, पूर्व मंत्री सहित कई भाजपा नेता घायल, भरत वर्मा की हालत गंभीर

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

डोंगरगढ़ के मां बमलेश्वरी मंदिर में लगे रोप की ट्राली गिरी, पूर्व मंत्री सहित कई भाजपा नेता घायल, भरत वर्मा की हालत गंभीर

 

 

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर में शुक्रवार को एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के पहाड़ी क्षेत्र में संचालित रोपवे की ट्रॉली दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक रोप से टूटकर नीचे गिर गई। हादसे के समय पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, भाजपा नेता मनोज अग्रवाल, भिलाई के वरिष्ठ भाजपा नेता दया सिंह और बम्लेश्वरी मंदिर समिति के अध्यक्ष समेत कुल छह लोग सवार थे। हादसे में सभी को चोटें आई हैं, जबकि भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

 

मां बम्लेश्वरी मंदिर के दर्शन के लिए नेता रोपवे के माध्यम से पहाड़ी पर जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में ट्रॉली अचानक नीचे गिर गई। इस हादसे में पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा को मामूली चोटें आई हैं, जबकि भरत वर्मा की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। हादसे के बाद रोपवे सेवा को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।

 

गौरतलब हो कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब डोंगरगढ़ रोपवे में इस प्रकार की दुर्घटना हुई हो, इससे पहले भी कई बार तकनीकी खामियों के चलते हादसे सामने आए हैं। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में इस घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। हर हादसे के बाद प्रशासनिक और तकनीकी लापरवाही को लेकर सवाल उठते हैं, लेकिन समय बीतते ही मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। अब एक बार फिर यही सवाल उठ रहा है – आखिर कब सुधरेगी डोंगरगढ़ रोपवे की व्यवस्था?