दुर्ग जिले के नए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने संभाला पदभार, अधिकारियों से की मुलाकात

 दुर्ग जिले के नए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने संभाला पदभार, अधिकारियों से की मुलाकात

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज अपना पदभार संभाल लिया है। इसके बाद अधिकारियों से मुलाकात की।

 

दुर्ग।छत्तीसगढ़ में आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी होने के बाद दुर्ग जिले के नए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। छत्तीसगढ़ कैडर के 2012 बैच के आईएएस ऑफिसर अभिजीत सिंह इससे पहले कांकेर और नारायणपुर में भी कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

 

 

ऋचा प्रकाश चौधरी को डेपुटेशन में दिल्ली में बुलाए जाने के बाद जिले के नए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज अधिकारियों से मुलाकात किया।और कलेक्ट्रेट के विभिन्न दफ्तर का अवलोकन कर जानकारियां प्राप्त किया।

 

दुर्ग के नए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता लोगो की समस्याओं का निराकरण करने में फोकस रहेगा और उन्हें अधिक से अधिक सुविधाएं प्राप्त हो सके। गर्मी में पेयजल की किल्लत को भी अधिकारियो से बैठक लेकर पेयजल समस्याओं को दूर किया जाएगा।