खेत में पानी लगाने जा रहे किसान के ऊपर बाघ ने किया हमला, लहूलुहान हालत में कराया अस्पताल में भर्ती
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
बिलासपुर।बिलासपुर खेत में पानी लगाने जा रहे किसान के ऊपर बाघ ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों की मदद से घायल को तखतपुर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। लेकिन घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे सिम्स रेफर किया गया है। बाघ के हमले से क्षेत्र में दहशत की स्थिती बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार ग्राम कठमुण्डा निवासी किसान शिवकुमार जायसवाल (47) पिता जनक जायसवाल गांव के राजू के कठमुण्डा के तुरतुरिया खार में खेती-बाड़ी का काम करता है। खेत में पानी लगाने के लिए खेत की ओर जा रहा था। तभी पुलिया के पीछे छिपे बाघ की दहाड़ने की आवाज आई और पलट कर देखा तो बाघ ने अचानक से उसपर हमला कर दिया। जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पैर, हाथ और सिर मे गंभीर चोंट आई है। ग्रामीणों की मदद से उसे तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया।
बिलासपुर वन विभाग के डीएफओ सत्यदेव शर्मा ने कहा की किसी जानवर ने हमला किया है। फिलहाल टाईगर की पुष्टि नहीं हुई है। इसका पता लगाया जा रहा है। वहीं, सूचना पर वन विभाग एवं पुलिस विभाग के टीम घटनास्थल की ओर रवाना हुए।





