खुद को पुलिस वाला बताकर मांगता था बाइक, फिर हो जाता फरार पुलिस ने किया गिरफ्तार

 खुद को पुलिस वाला बताकर मांगता था बाइक, फिर हो जाता फरार पुलिस ने किया गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

जगदलपुर जिले में बाइक चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी बाइक चोरी के मामले में जेल में बंद था।

 

 

जगदलपुर।कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम आरापुर में रहने वाला युवक फर्जी पुलिस बनकर लोगों की मोटरसाइकिल चोरी करने का काम करता था। उसके खिलाफ मामला भी दर्ज था। इसी चोरी के मामले में आरोपी दंतेवाड़ा जिला जेल में बंद भी था। आरोपी बीमारी का बहाना बनाकर जेल से भाग गया था।

 

चार मार्च की दोपहर दो बजे लखीधर निवाली तुगांपाल अपनी मोटरसाइकिल को तालाब के पास खड़ी कर खेत में काम करने गए। इसी दौरान आरोपी राजु नाग मोटरसाइकिल चोरी कर भाग गया। मामले की रिपोर्ट थाना बकावंड में दर्ज की गई। इसी प्रकार चार मार्च को श्रीपति बघेल निवासी दशापाल मुंडापारा 11 बजे अपनी मोटरसाइकिल से अपने गांव दशापाल बिजली पावर हाउस में काम करने गए। वहां एक युवक पुलिस की वर्दी पहने हुए मिला। उसने कुछ काम है कहकर बाइक मांग ली। इसके बाद वह वापस नहीं आया।

 

मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एक टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई। पुलिस ने आरोपी को राजु नाग (26) को गिरफ्तार किया। साथ ही उसके कब्जे से चोरी की दो बाइकें भी बरामद की। आरोपी है कि पुलिस की वर्दी पहनकर राजु नाग अपना रौब दिखाकर घूमता रहता था। मौके का फायदा उठाकर लोगों की गाड़ी चोरी करके फरार हो जाता था।