एएसपी को कार से टक्कर मारने के आरोप में वकील पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज

 एएसपी को कार से टक्कर मारने के आरोप में वकील पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

वकील ने भी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से बताया जान का खतरा, शिकायत दी

 

एएसपी की ओर से कार सवार वकील को दस्तावेज जांच के लिए रोकने के दौरान हुई घटना

 

 

बिलासपुर। जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(एएसपी) को कार से टक्कर मारने के आरोप में एक वकील पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कार सवार वकील को दस्तावेज जांच के लिए रोका। इस दौरान वकील ने पूरे दस्तावेज नहीं दिखाए बल्कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को टक्कर मारते हुए कार को भगा ले गया।

वकील ने भी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से जान से खतरा बताया है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी है। जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार शाम की है। वकील शुभम कश्यप की कार को पुलिस ने नौणी चौक पर रोका। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी भी मौके पर पहुंचे। वकील से लाइसेंस सहित दस्तावेज मांगे गए। इसी दौरान वकील और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के बीच नोक झोंक हो गई। मामले के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। एक वीडियो में कार एक व्यक्ति को टक्कर मारती हुई भाग रही है। दावा है कि कार ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को टक्कर मारी। दूसरी वीडियो में कार सवार वकील और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की बातचीत हो रही है। उस वीडियो के माध्यम से आरोप लगाया गया है कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने वकील को गाली-गलौज की और धमकाया।

 

उधर, मामले को लेकर वकील शुभम कश्यप ने वीरवार को परिधि गृह में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि एएसपी शिव चौधरी ने सादी वर्दी में उनसे दस्तावेज मांगे। उन्हें दस्तावेज भी दिखाए, लेकिन उन्हें गाड़ी से बाहर आने के लिए धमकाते रहे। वह अपनी रक्षा में मौके से कार लेकर जाने लगे। इसी बीच एएसपी जानबूझकर कार के सामने आ गए। इसके बाद एएसपी ने घर तक उनका पीछा किया। घर के पास कार रुकवा कर फिर से धमकाया। इस दौरान खुद बचाने के लिए कार के अंदर ही बंद करना पड़ा। करीब तीन घंटे तक उन्होंने पुलिस टीम भेज घर को छावनी में तब्दील कर दिया।

 

दोनों पक्षों की ओर से मामले को लेकर शिकायतें दी गई हैं। दोनों पक्षों की शिकायत की जांच की जा रही है।

संदीप धवल, पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर