कांग्रेस पार्षद के विजय जुलूस में हुई फायरिंग, कार्यकर्ता को लगा एयरगन का छर्रा, इलाके में मचा हड़कंप
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
रायपुर के सरस्वती नगर इलाके में देर रात गोली चल गई। इससे हड़कंप मच गया। इस घटना में एक युवक घायल हुआ है, जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है।
कांग्रेस पार्षद के विजय जुलूस में हुई फायरिंंग, कार्यकर्ता को लगा एयरगन का छर्रा, इलाके में मचा हड़कंप
रायपुर।रायपुर के सरस्वती नगर इलाके में देर रात गोली चल गई। इससे हड़कंप मच गया। इस घटना में एक युवक घायल हुआ है, जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। यह मामला सरस्वती नगर इलाके के कोटा चांदनी चौक स्थित ओशियन डिफेंस अकादमी के पास का है। पुलिस ने आरोपी अकादमी संचालक नंद किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जुलूस के शोरगुल से था परेशान
जानकारी के मुताबिक, कोटा इलाके में मंगलवार की रात पार्षद रोनिता प्रकाश जगत का विजय जुलूस निकला था।जुलूस ओशियन डिफेंस अकादमी के पास से भी गुजरी। इस दौरान काफी शोरशराब हो रहा था। इससे नाराज होकर अकादमी के संचालक नंदकिशोर ने एयरगन से फायरिंग की। इससे निकला छर्रा कांग्रेस कार्यकर्ता भूपेश चंद्राकर को लगी। इससे वह घायल हो गया।

इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने अकादमी संचालक के घर में पथराव भी कर दिया। देर रात माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसकी शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और संचालक को पकड़कर थाने लाया गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मामले में सरस्वती नगर पुलिस ने कार्रवाई की।
जांच कर रही पुलिस
आजाद चौक सीएसपी अमन झा ने बताया कि, इस मामले में जांच की जा रही है। घटना से जुड़ी सभी जानकारी जुटाई जा रही है। पीड़ित का बयान लिया गया है। वहीं एकेडमी के संचालक को भी हिरासत में लिया गया है।





