दुर्ग भिलाई वासियों को जल्द मिलेगी ई-सिटी बस सेवा, बस डिपो का किया भूमिपूजन –

 दुर्ग  भिलाई वासियों  को जल्द मिलेगी ई-सिटी बस सेवा, बस डिपो का किया भूमिपूजन –

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार

 

 

दुर्ग : दुर्ग जिले के नागरिकों को बहुत जल्द एक बड़ी सौगात सरकार देने जा रही है. दुर्ग भिलाई शहर में जल्द ही ई सिटी बस सेवा शुरू होने जा रही है. इस परियोजना के तहत शहर में ई-बसों का संचालन किया जाएगा, जिससे स्थानीय निवासियों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधाएं बेहतर तरीके से मिलेगी. इसके लिए मंगलवार को प्रधानमंत्री बस डिपो टर्मिनल (ई-सिटी बस डिपो) निर्माण कार्य का दुर्ग में भूमिपूजन किया गया.ई-सिटी बस डिपो का भूमिपूजन : दुर्ग के सांसद विजय बघेल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर ई-सिटी बस डिपो के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी. इस बस डिपो का निर्माण 4 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है, जिससे पूरे दुर्ग भिलाई क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

 

दुर्ग सांसद ने किया ई बस डिपो का भूमिपूजन पहले शहर में सिटी बसें चलती थीं, जिससे आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं, विद्यार्थियों और बुजुर्गों को काफी सहूलियत मिलती थी. लेकिन सिटी बसों के बंद होने से लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा. इस सेवा को फिर से बहाल करने के लिए नागरिकों ने लगातार मांग उठाई थी, लेकिन पिछली कांग्रेस सरकार ने इस ओर कोई पहल नहीं की. अब राज्य की विष्णुदेव सरकार ने इस मांग को प्राथमिकता में रखते हुए ई-सिटी बस सेवा की दिशा में कदम बढ़ाया है : ललित चंद्राकर, विधायक, दुर्ग ग्रामीण

 

इलेक्ट्रिक बसों से प्रदूषण होगा कम : विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि यह बसें इलेक्ट्रिक होंगी, जिससे प्रदूषण कम होगा और शहर को स्वच्छ बनाने में मदद मिलेगी. ई बसों का किराया भी सामान्य लोगों की पहुंच में रहेगा, जिससे सभी वर्गों को फायदा होगा. वहीं, घरेलू कामकाज, बाजार, कार्यालयों और अन्य जरूरी स्थानों पर जाने के लिए अब महिलाओं को निजी वाहन या स्कूटी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

 

दुर्ग में ई बस डिपो का भूमिपूजन ई-सिटी बस सेवा दुर्ग भिलाई के नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है. इससे न केवल यात्रा सुविधाजनक होगी, बल्कि प्रदूषण भी कम होगा और शहर की परिवहन व्यवस्था को नया स्वरूप मिलेगा. सरकार द्वारा इस परियोजना को तेजी से लागू करने की दिशा में कदम उठा रही है, जिससे जल्द ही नागरिकों को एक बेहतरीन सार्वजनिक परिवहन सेवा उपलब्ध होगी : ललित चंद्राकर, विधायक, दुर्ग ग्रामीण बस डिपो का भूमिपूजन के साथ ही कार्य तेजी से शुरू किया गया है, ताकि जल्द ही बसों का संचालन शुरू किया जाएगा. ई बस सर्विस शुरू होने से लोगों शहर के लोगों को आवागमन का एक और साधमन मिल जाएगा. इससे रोज अपने दफ्तर या बाजार जाने वालों को भी लाभ मिलेगा.