दुर्ग पुलिस ने जयपुर से चार साल बाद ठग दबोचा, निवेश के नाम पर देता था झांसा

 दुर्ग पुलिस ने जयपुर से चार साल बाद ठग दबोचा, निवेश के नाम पर देता था झांसा

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार

 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में लोगों को झांसा देने वाला ठग गिरफ्तार हो गया है। 2020 से वारदात के बाद फरार हो गया था। सुपेला पुलिस ने जयपुर से पकड़ा है।

 

दुर्ग।सुपेला पुलिस ने चार साल से फरार चल रहे करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर यह धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित ने इसकी रिपोर्ट सुपेला थाने में दर्ज कराई थी। उस रिपोर्ट के आधार पर दुर्ग पुलिस ने आरोपी को जयपुर मानसरोवर कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज की है।