महिला सिक्योरिटी गार्ड से छेड़खानी, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
भिलाई के स्मृति नगर स्थित ग्रीन वैली इन दिनों विवाद में घिरा हुआ है कुछ दिनों पूर्व सिक्योरिटी गार्ड की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई।
दुर्ग।भिलाई के स्मृति नगर स्थित ग्रीन वैली इन दिनों विवाद में घिरा हुआ है कुछ दिनों पूर्व सिक्योरिटी गार्ड की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आज फिर महिला सिक्योरिटी गार्ड से कुछ युवकों द्वारा दुर्व्यवहार करते हुए उसके साथ छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया है पुलिस में पीड़िता महिला की शिकायत दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारो आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर उनकी जुलूस भी निकली।
ग्रीन वैली कालोनी में कल रात गेट पर महिला सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी पर तैनात थी। उसी दौरान आरोपियों ने एसयूव्ही कार सीजी 04 एलके 0110 में सवार कार युवक वहां पहुंचे और ड्यूटी में तैनात महिला सिक्योरिटी गार्ड से दुर्व्यवहार करते हुए उसके साथ छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद पीड़िता महिला ने स्मृति नगर पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना में इस्तेमाल कार को भी बरामद की है। पुलिस ने चारो आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर जुलूस निकली।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सौम्यदीप सिंह, अंनत शर्मा,तेजपाल सिंग और लखवीर सिंग गिरफतार किया है सभी आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।





