सेंट्रल GST के अफसरों ने कारोबारी से की थी 34 लाखों की डिमांड, CBI ने जाल बिछाकर ऐसे किया गिरफ्तार
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
छत्तीसगढ़ में सेंट्रल जीएसटी के अधिकारियों ने कारोबारी से 34 लाख रुपये रिश्वत की डिमांड की थी. इसके बाद सीबीआई की टीम ने इन अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई ने इन्हें रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.
रायपुर: राजधानी रायपुर में CBI ने सेंट्रल जीएसटी के दो अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई ने CGST के दो अधिकारियों को 5 लाख रुपये लेते हुए रंगों हाथ पकड़ा है. इस कार्रवाई के दौरान सीबीआई ने CGST के अधीक्षक भरत सिंह और विनय राय गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उन्हें विशेष कोर्ट में पेशकर पूछताछ के लिए 5 दिन की रिमांड पर लिया है.
सीबीआई ने ऐसे बिछाया जाल
दरअसल, CBI की टीम ने CGST के दोनों अधिकारियों को देर रात तेलीबांधा इलाके में स्थित करेंसी टावर के पास जाल बिछाकर गिरफ्तार किया. इसके लिए सीबीआई की टीम ने पहले जाल बिछाया. टीम ने कारोबारी लाल चंद को 5 लाख रुपए केमिकल लगाकर दिया. इसके बाद सेंट्रल जीएसटी के अधिकारियों को वीआईपी रोड में बुलाया, जहां पैसा लेते हुए रंगे हाथ सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया. सीबीआई ने पूछताछ के लिए इन्हें 5 दिन की रिमांड पर लिया है. पूछताछ के लिए अन्य लोगों की भी तलब की जा सकती है. कोर्ट में इनकी अगली पेशी 5 फरवरी को की जाएगी.
जानिए क्या है पूरा मामला…
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्ग में लालचंद अठवानी की द वर्ल्ड ऑफ ब्यूटी के नाम से कंपनी है. यहां पर सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बीते 28 जनवरी को छापा मारा था. इस दौरान वहां मौजूद दस्तावजों को जब्त किया गया. दस्तावेज में खामियां पाईं गईं. इसके बाद सेंट्रल जीएसटी रायपुर के अधीक्षक भरत सिंह ने विनय राय के माध्यम से लाल चंद को केस को निपटाने के लिए ऑफर दिया गया. इस दौरान कारोबारी से लाल चंद से 34 लाख रुपए की डिमांड की गई.
सेंट्रल जीएसटी की टीम द्वारा मांगी गई 34 लाख की रकम से परेशान कारोबारी लाल चंद ने इसकी शिकायत सीबीआई से कर दी. इसके बाद सीबीआई टीम ने CGST के अधिकारियों ट्रैप करने के लिए जाल बिछाया. फिर उन्हें कारोबारी लाल चंद के माध्यम से वीआईपी रोड में बुलाया, जहां पैसा लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया.





