रायपुर के सेंट्रल जेल में अफ्रीकी कैदी ने की आत्महत्या, ड्रग्स केस में 2021 हुआ था मुंबई से गिरफ्तार
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। अफ़्रीकी मूल के बंदी ने रायपुर के सेंट्रल जेल में आत्महत्या कर ली। वह ड्रग्स के केस में पिछले चार साल से जेल बंद था।
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। अफ़्रीकी मूल के बंदी ने रायपुर के सेंट्रल जेल में आत्महत्या कर ली। वह ड्रग्स के केस में पिछले चार साल से जेल बंद था। घटना की सूचना मिलने पर गंज थाना पुलिस ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कैदी के शव का पंचनामा कार्रवाई कर रही है।
बता दें कि ड्रग्स तस्करी करने वाले पेट्रिक यूबीके बायको को पुलिस ने मुंबई के नाला सुपोरा के मकान में छापा मारकर गिरफ्तार किया था। पेट्रिक ने रायपुर में ड्रग्स तस्करी की पूरी श्रृंखला तैयार की थी। वह अपने गिरफ्तार हुए दोस्त मुंबई के ट्रांसपोर्टर रायडेन बेथेला की मदद से राजधानी में ड्रग्स सप्लाई करता था।





