धान उपार्जन केन्द्रों में 55 लाख रुपये की फर्जीवाड़ा , तीन आरोपित गिरफ्तार

 धान उपार्जन केन्द्रों में 55 लाख रुपये की फर्जीवाड़ा , तीन आरोपित गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

जिले के थाना लालपुर, पथरिया और फास्टरपुर में जुर्म दर्ज

गिरफ्पुतार पुलिस ने आरोपितों को भेजा जेल

शासन को आर्थिक क्षति व नुकसान पहुंचाने का मामला

 

मुंगेली : राज्य शासन धान खरीदी योजना के तहत् सोसायटी के माध्यम से की जाने वाली धान खरीदी में कुछ कर्मचारियों द्वारा लालच में आकर विभिन्न प्रकार के घोटाले किए। इसी क्रम में तीन केंद्रों में 55 लाख की फर्जीवाड़ा मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है।

इसमें थाना लालपुर क्षेत्र के धान उपार्जन केन्द्र क्रमांक 1355 ग्राम सिंघनपुरी, थाना पथरिया क्षेत्र के धान उपार्जन केन्द्र क्रमांक 529 पथरिया ग्राम जुनवानी एवं थाना फास्टरपुर क्षेत्र के धान उपार्जन केन्द्र ग्राम विचारपुर (शुक्लाभाठा) में धान खरीदी में फर्जीवाड़ा की गई थी। मामले में पुलिस तीन अलग-अलग टीम बनाकर केस की लगातार मानिटरिंग की,तीन तीन अलग-अलग धान उपार्जन केन्द्र में धान उपार्जन में फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

सिंघनपुरी में शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

इसमें धान उपार्जन केन्द्र सिंघनपुरी के धान खरीदी केन्द्र प्रभारी होरिलाल जायसवाल निवासी ग्राम खपरी के द्वारा चालू सत्र 2023-2024 में कुल धान की खरीदी 68958.40 की गई इसमें शेष 9861.89 क्विंटल होना था जबकि भौतिक सत्यापन करने से 9043.20क्विंटल धान पाया गया है कुल 818.69 क्विंटल धान कीमती 25, लाख 37 हजार 939 रुपये कम पाई गई। आरोपित द्वारा जान बूझकर कुल 818.69 क्विंटल धान की राशि का फर्जीवाड़ा कर गबन करने का प्रयास किया गया। शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने के मामले में होरिलाल जायसवाल के विरूद्ध थाना लालपुर में धारा 420, 409 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

 

 

भौतिक जांच के बाद की गई कार्रवाई

इसी प्रकार से धान उपार्जन केन्द्र क्रमांक 529 पथरिया ग्राम जुनवानी के धान खरीदी केन्द्र प्रभारी भीखम वर्मा निवासी ग्राम जुनवानी द्वारा चालू सत्र 2023-2024 में कुल धान की खरीदी 69797.60 क्विंटल किया है इसमें शेष 17466.28 क्विंटल होना था जबकि भौतिक सत्यापन करने से 17109.30 क्विंटल धान बचा हुआ है शेष 356.18 क्विंटल धान कुल 11 लाख चार हजार158 रुपये कम पाई गई आरोपित द्वारा जान बूझकर बेईमानी पूर्वक उफर्जीवाड़ा कर गबन करने का प्रयास किया गया, धान खरीदी में फर्जीवाड़ा कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने पर भीखम वर्मा के विरूद्ध थाना पथरिया में धारा 420, 409 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

धान उपार्जन केन्द्र ग्राम विचारपुर (शुक्लाभाठा) के धान खरीदी केन्द्र प्रभारी वेदप्रकाश गबेल के द्वारा चालू सत्र 2023-2024 में आरोपित द्वारा जान बूझकर बेईमानी पूर्वक संपत्ति पर अधिकार रखते हुए 604 क्विंटल मोटा धान कीमती 18 लाख 72 हजार 400 रुपये का फर्जीवाड़ा कर गबन करने का प्रयास किया गया, धान खरीदी में फर्जीवाड़ा कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने वाले वेदप्रकाश गबेल के विरूद्ध थाना पथरिया में धारा 420, 409 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई। इस प्रकार मुंगेली पुलिस द्वारा तीन प्रकरणों में कुल 1778.87 क्विंटल कीमती 55 लाख 14 हजार 497 रुपये का फर्जीवाड़ा कर शासन को आर्थिक क्षति व नुकसान पहुंचाने करने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।