दुर्ग में व्यापारी के घर लूट: छह नकाबपोश बदमाशों ने हाथ-पैर बांधकर लूटे रुपये और जेवरात; इलाके में डर का माहौल

 दुर्ग में व्यापारी के घर लूट: छह नकाबपोश बदमाशों ने हाथ-पैर बांधकर लूटे रुपये और जेवरात; इलाके में डर का माहौल

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

दुर्ग जिले में एक व्यापारी के घर में डकैती की घटना सामने आई है। नकाबपोश बदमाशों ने व्यापारी के हाथ-पैर बांधकर नकदी और जेवरात लूट लिए। घटना की शिकायत के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

दुर्ग,,,अंजोरा चौकी क्षेत्र में एक व्यापारी के घर में डकैती की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। छह से अधिक नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और व्यापारी दिलीप मिश्रा के हाथ-पैर को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद घर में रखे 25 हजार रुपये और 35 तोला सोना के जेवरात लेकर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अंजोरा चौकी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार की रात की घटना बताई जा रही है। रसमड़ा (गनियारी) के दिलीप टिंबर के संचालक दिलीप मिश्रा का घर नेशनल हाइवे के किनारे है। वे अपने परिवार के साथ घर में सोए थे। देर रात छह से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने घर के सामने दरवाजा को तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद दिलीप मिश्रा के हाथ पैर बांधकर घर की आलमारी को तोड़ा और पूरा सामान बिखरा दिया। आलमारी में रखे नकदी समेत सोना चांदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलगांव थाना और क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची। पुलिस के मुताबिक दिलीप की फर्नीचर की दुकान और आरा मिल है। वहीं, घर भी बनाया है। दूसरा मकान दुर्ग में भी है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में नकाबपोश की करतूत कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। मामले में दुर्ग पुलिस ने जांच शुरू की।

इस प्रकार की घटना झाबुआ गिरोह के द्वारा अंजाम दी जाती है। इससे पहले रायपुर और राजनांदगांव में इस की घटना की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। ये गिरोह नेशनल हाईवे के किनारे लगे घरों को निशाना बनाते हैं। ट्रक से उतरते हैं और वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। फिलहाल पुलिस टीम मामले में आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।