माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई जिसमें स्वामी आत्मानंद स्कूल बालाजी नगर के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
राम स्नेही गुप्ता prime c 24 news ,,,,,,,,,,

माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई जिसमें स्वामी आत्मानंद स्कूल बालाजी नगर के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
दुर्ग।।।आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई जिसमें स्वामी आत्मानंद स्कूल बालाजी नगर के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया संस्था के प्राचार्य श्री सुरेश कुमार ने जानकारी दी कि इस विद्यालय से कक्षा 12वीं के विज्ञान संकाय में 40 विद्यार्थी शामिल हुए और सभी 40 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा फल 100% रहा जिसमें 34 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए तथा 6 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण कुमारी महिमा कुशवाहा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया । कुसुम ने 89.6% प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अमनदीप सिंह 83.4% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया
विद्यालय के कक्षा दसवीं में 87 विद्यार्थी शामिल हुए जिसमें 86 विद्यार्थी पास में 99 प्रतिशत रहा 69 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से पास हुए तथा 17 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से पास हुऐ। कुमारी मानसी सिंह 96.7% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अमन भारद्वाज 94.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा सुधाकर के द्वारा 93% अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया गया है
कक्षा दसवीं में 69 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से हुए हैं तथा 17 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं उत्कृष्ट परीक्षा फल से सभी व्याख्याता श्रीदेवी सारिका टॉपर प्रेमलता सिंह उर्मिला यादव प्रियंका दीपा घोष अमृतांजलि सिंह मीनू लाल के सरस्वती मैडम अर्पिता भट्टाचार्य चंद्रमुखी साहू तथा प्राचार्य ने खुशी व्यक्ति की व्यक्त किया तथा सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दिया ।
सजेस बालाजी नगर द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि तथा पालकों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिये।
प्राचार्य
सेजेस , बालाजी नगर खुर्सीपार
भिलाई दुर्ग





