राज्य में फिर दिखा लापरवाही तेज रफ्तार कहर पिकअप के पलटने से दो की मौत, आठ घायल
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
कोरबा : तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए। इनमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



घटना रविवार को कटघोरा मार्ग में जटगा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत हुआ। बताया जा रहा है कि लघु व्यवसायी अपना व्यवसाय करने कटघोरा से रावा पहाड़ जाते हैं। सामान के साथ स्वयं पिकअप वाहन में सवार होकर आवागमन करते हैं। रविवार को भी 12 से ज्यादा लोग पिकअप में सामान समेत सवार होकर बाजार के लिए निकले। इस बीच रावा पहाड़ मोड़ के पास घाट पर तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और डायल 112 व पुलिस को घटना की सूचना दी। इधर हादसे में मौके पर दो व्यक्ति ओमप्रकाश जायसवाल और रामकुमार की मौत हो गई तथा आठ लोग घायल हो गए। जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने कटघोरा के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जटगा चौकी पुलिस ने बताया कि दोनों व्यक्तियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पिकअप को जब्त कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि घायलों का बयान देने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

भैंस से टकराने से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर
कटघोरा- अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 में हुई दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई और दो घायल हो गए। बताया जा रहा है कि रूपेश कुमार सूर्यवंशी 25 वर्ष अपने बड़े भाई कमलेश व एक अन्य साथी के साथ बाइक में सवार होकर सात मई को वोट डालने सरगुजा के परसा से वापस गृहग्राम बिलासपुर लौट रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग में पोड़ी उपरोड़ा के पास अचानक मवेशी आ जाने से बाइक टकराकर अनियंत्रित होकर गिर गई। इस घटना में रूपेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक का बड़ा भाई कमलेश और एक अन्य घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने इस घटना की सूचना डायल 112 व कटघोरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा भेजा। वहीं वैधानिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला दर्ज कर पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है।





