ओपन पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हुई धांधली प्रतियोगिता में आए नेशनल खिलाड़ियों को हुई असुविधा
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
रायपुर। रायपुर में दिनांक 21 4.24 को बूढ़ा तालाब स्थित भवन में ओपन पावरलिफ्टिंग की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में नेशनल एवं स्टेट के खिलाड़ीयो ने भाग लिया था।

ओपन पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन मानिक ताम्रकार एवं लखपति सिंदूर द्वारा किया गया था
जिसमें सीनियर स्ट्रांग पुरुष एवं महिला नेशनल खिलाड़ी का नगद पुरस्कार इस प्रकार था

और सीनियर स्ट्रांग पुरुष एवं महिला स्टेट खिलाड़ी का नगद पुरस्कार इस प्रकार था।

राष्ट्रीय संयोजक राहुल भारद्वाज द्वारा बताया गया कि आयोजनकर्ता मानिक ताम्रकार एवं लखपति सिंदूर प्रतियोगिता में आए नेशनल एवं स्टेट खिलाड़ियों को पुरस्कार की राशि नहीं दी गई। और मंच पर आकर कहां गया₹400000 आयोजन में खर्च होने के कारण राशि नहीं दे पाएंगे
राष्ट्रीय संयोजक राहुल भारद्वाज का कहना है कि आयोजन का खर्च मात्र ₹20000 भी नहीं आया है। आयोजन की राशि मानिक ताम्रकार लखपति सिंदूर द्वारा अपने पास रख ली गई है। नहीं खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि मिली और ना ही कोई सुविधा भोजन की व्यवस्था भी सही नहीं थी। राहुल भारद्वाज को कहना है आयोजनकर्ता द्वारा रायपुर सिविल लाइन स्थित स्टेडियम में प्रतियोगिता कराने का वादा किया गया था जो कि पूरा नहीं हुआ और कहां गया था प्रतियोगिता में नौ जजों का पैनल आने वाला है। पर आयोजनकर्ता के अलावा वहां कोई नहीं था।
राष्ट्रीय संयोजक राहुल भारद्वाज जो कहना है। उनके द्वारा पुरस्कार राशि ना देने के अभाव में कुछ प्रतियोगिता में आए हुए खिलाड़ियों को मैं और दुर्गेश साहू द्वारा व्यक्तिगत रूप से राशि प्रदान की गई।
भारद्वाज कहना है ऐसे लोगों की वजह से खिलाड़ियों का मनोबल टूटता है।





