पुलिस लेकर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता, बंद कराई गई प्रार्थना सभा

 पुलिस लेकर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता, बंद कराई गई प्रार्थना सभा

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

बालोद,,बालोद जिले में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सदस्यों ने पुलिस की मौजूदगी में आज एक जगह चल रहे प्रार्थना सभा को बंद कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार है और आज के दिन होने वाले नियमित प्रार्थना सभा की सूचना बजरंग दल को मिली थी इसके बाद इसके संदर्भ में पुलिस को मौखिक शिकायत दर्ज कराई गई और पुलिस की मौजूदगी में प्रार्थना सभा को बंद भी कराया गया।

आपको बता दें कि मौके पर उपस्थित बालोद पुलिस के अधिकारी धरम भुआर्य व अन्य सिपाहियों ने घर के अंदर प्रार्थना कर रहे लोगों को बाहर निकलने को कहा व चेतावनी दी कि आगे इस प्रकार से धार्मिक संदिग्ध कार्यक्रम न करे प्रार्थना करना हो तो अपने धार्मिक स्थलों में जाकर करें जिससे किसी को भी इस प्रकार का संदेह न रहे। आज विहिप के जिला मंत्री राजेश सोनी व उमेश सेन ने अवैध प्रार्थना सभा चलाये जाने को लेकर पहले पुलिस को सूचना दी व मौके पर उपस्थित रहकर प्रार्थना सभा को बंद करवाने का काम किया।

 

उमेश सेन ने बताया कि अटल आवास, कुंदरू पारा, सिवनी, पाररास सहित अन्य कई स्थानों पर कुछ लोग गैरकानूनी धार्मिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए है। व पूर्व में भी ऐसे लोगो को समझा कर छोड़ दिया गया है। कानूनी कार्रवाई नहीं होने से ऐसे लोगों का मनोबल बढ़ रहा है। जिला मंत्री राज सोनी,उमेश सेन व मोनू सोनवानी लोकेश साहू ने ऐसे मामलों पर कहा कि बालोद जिला में धार्मिक संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने हमारे सूचना तंत्र सभी ओर फैले (खबर देने वाले) फैले हुए हैं बजरंग दल तैयार है। और हम लगातार ऐसे कार्यो पर निगरानी रखे हुए है। आगे भी ऐसे लोगो व कार्यक्रम पर रोक लगाया जाएगा।