ट्रेन में सफर के दौरान यात्री की थम गई , पेंड्रारोड में शव उतारा गयाट्रेन में सफर के दौरान यात्री की थम गई , पेंड्रारोड में शव उतारा गया

 ट्रेन में सफर के दौरान यात्री की थम गई , पेंड्रारोड में शव उतारा गयाट्रेन में सफर के दौरान यात्री की थम गई , पेंड्रारोड में शव उतारा गया

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

गौरेला : ट्रेन में सफर के दौरान एक यात्री की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर इसकी सूचना टीसी को दी गई। इस पर पेंड्रारोड स्टेशन में शव को उतारा गया।

ज्ञात हो कि भुज साप्ताहिक एक्सप्रेस 22830 के कोच क्रमांक एस पांच में सीट नम्बर 25 में यात्री मृत था। लोगों ने बताया कि संभवत: सफर के दौरान किसी बीमारी से मौत हो सकती है। उसकी शिनाख्त संदीप डे (52) के रूप में की गई।

उसके पास से संतरागाछी पश्चिम बंगाल से अहमदाबाद गुजरात की टिकट मिली है। मामले की सूचना पर जीआरपी पेंड्रारोड ने मर्ग कायम कर मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

इस संबंध में जीआरपी पेंड्रारोड ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शालीमार भुज एक्सप्रेस के एस पांच कोच में एक व्यक्ति अचेत अवस्था मे पड़ा हुआ है संभवतः इसकी मौत किसी बीमारी के कारण हो गई। ट्रेन के पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन पहुंचते ही मृतक को उतारा गया और उसके मृत होने की पुष्टि कराई गई। मृतक के स्वजन के आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा ,फिलहाल शव को मरचुरी में रखवा दिया गया है।