कांकेर मुठभेड़ पर सियासत शुरू, पूर्व CM बघेल ने 29 नक्‍सलियों के एनकाउंटर को बताया फर्जी, CM साय ने दिया जवाब

 कांकेर मुठभेड़ पर सियासत शुरू, पूर्व CM बघेल ने 29 नक्‍सलियों के एनकाउंटर को बताया फर्जी, CM साय ने दिया जवाब

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

– पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कांकेर मुठभेड़ पर उठाए सवाल

– पूर्व सीएम बोले, भाजपा शासनकाल में होते हैं फर्जी एनकाउंटर

रायपुर। कांकेर में नक्‍सलियों के खिलाफ हुई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को लेकर छत्‍तीसगढ़ अब सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर नक्‍सली मुठभेड़ पर सवाल उठाए हैं। पूर्व सीएम बघेल ने इस मुठभेड़ को फर्जी बताया है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा शासनकाल में नक्सलियों का फर्जी एनकाउंटर होता है। अभी चार महीनों में ऐसे मामलों में वृद्धि हुई है। पुलिस द्वारा बस्तर में भोले भाले आदिवासियों को डराया जाता है। उन्होंने कहा कि कवर्धा जिले में पुलिस द्वारा आदिवासियों को डराया धमकाया जा रहा है और गिरफ्तार करने की धमकी दी जा रही है।

#WATCH | On the Kanker encounter, former CM of Chhattisgarh says, “Our government has taken effective action against Naxalites in the last five years. During the BJP regime, several fake encounters have taken place which didn’t happen during our regime. several fake arrests have…

pic.twitter.com/yJFgKXSY8N

 

— ANI (@ANI) April 17, 2024

 

पूर्व मुख्‍यमंत्री बघेल को सीएम साय ने दिया जवाब

पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के कांकेर में नक्‍सली एनकाउंटर को फर्जी बताए जाने पर सीएम विष्‍णुदेव साय ने कहा, हर चीज में इनको प्रश्न चिन्ह खड़ा नहीं करना चाहिए। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक को भी उन्होंने काल्पनिक कहा। यह घटना तो उनके ही प्रदेश की है, कैसे सवाल उठा सकते हैं। यह घटना किसी भी तरह से फर्जी है तो उसको प्रमाणित करें।

नक्‍सल मुठभेड़ पर पूर्व सीएम बघेल के बयान पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने पलटवार किया है। उन्‍होंने कहा, भूपेश बघेल जी कांकेर के एनकाउंटर को फर्जी बता रहे मैं चैलेंज करता हूं आप साबित करके दिखाइए और नहीं साबित कर सकते तो माफी मांगिए CRPF, BSF, DRG के जवानों से, बस्तर फाइटर्स से और नहीं तो जनता माफ नही करेगी आपको, हर विषय में राजनीति ठीक नहीं।