शासन प्रशासन की नाक के नीचे फल फूल रहा है पीडीएस चावल की अवैध कालाबाजारी

 शासन प्रशासन की नाक के नीचे फल फूल रहा है पीडीएस चावल की अवैध कालाबाजारी

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

भिलाई,, दुर्ग जिले के भिलाई में धमने का नाम नहीं ले रही है,पीडीएस चावल का अवैध व्यापार आए दिन कारवाई होने के बावजूद चावल माफियाओ का हौसला बुलंद है वहीं प्रशासन खाना पूर्ति करती नजर आ रही है।

शासन प्रशासन की नाक के नीचे आए दिन व्यापार फल फूल रहा है फूड विभाग सिर्फ खाना पूर्ति कर रही है। गरीबों को दिया जाने वाला राशन की कालाबाजारी में बड़े लोगों का संरक्षण होना बताया जा रहा है। पीडीएस राशन दुकान संचालक के संरक्षण में चल रहा है व्यापार शासन को इस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।