लजीज व्यंजन के साथ शहरवासी करेंगे सफर का अहसास
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
रेलवे कोच रेस्टोरेंट।
कोच की आंतरिक साज- सज्जा आकर्षक
कोच के अंदर 64 लोगों के साथ बैठने की क्षमता
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर वन स्टेशन वन प्रोडक्ट के 50 स्टाल
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 85,000 करोड़ से अधिक राशि की रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास और लोकार्पण किया। जिनमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 1465 करोड़ रुपये की विभिन्न 70 परियोजनाएं शामिल है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की इन परियोजनाओं में बिलासपुर – झारसुगुडा चौथी रेल लाइन, राजनांदगाव-नागपुर तीसरी लाइन, अनुपपुर कटनी तीसरी रेल लाइन के अंतर्गत नवनिर्मित विभिन्न छह रेलखंड, बिलासपुर रेलवे स्टेशन परिसर में एक रेल कोच रेस्तरा व बिलासपुर इलेक्ट्रिक लोको शेड का लोकार्पण, जांजगीर नैला, पेंड्रा रोड, नागभीड़ और नैनपुर में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर वन स्टेशन वन प्रोडक्ट के 50 स्टाल, तीन स्टेशनों पर गुडशेड तथा बिलासपुर में वंदे भारत मेंटेनेंस डिपो, अम्बिकापुर में पिट लाइन तथा भिलाई में मेमू शेड के विस्तार की शिलान्यास शामिल है।

कोच की आंतरिक साज- सज्जा आकर्षक
रेल कोच रेस्टोरेन्ट की आंतरिक साज-सज्जा आकर्षक ढंग से की गई है। जिससे लोगों को यह अहसास होगा कि वह चलती ट्रेन में लजीज खाने के साथ सफर कर रहे हैं। रेस्टोरेन्ट पूरी तरह वातानुकूलित है और इसकी खूबसूरती लोगों को खूब पसंद आ रही है।

इस अनोखे रेस्टोरेन्ट में लोगों को स्थानीय व्यंजन के साथ ही उनकी मनपसंद लजीज व्यंजन भी उपलब्ध कराई जाएगी। कोच के अंदर 64 लोगों के साथ बैठने की क्षमता है।





