महतारी वंदन योजना की पहली किस्‍त की राशि आज होगी जारी, कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेंगे पीएम मोदी

 महतारी वंदन योजना की पहली किस्‍त की राशि आज होगी जारी, कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेंगे पीएम मोदी

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

– 70 लाख से अधिक महिलाएं कह रहीं- जिसका मुझे था इंतजार…वो घड़ी आ गई…

रायपुर। 13 दिसंबर को राज्य में भाजपा सरकार के गठन के साथ ही छत्‍तीसगढ़ की महिलाओं ने एक बात तय करके रखी थी कि विष्णुदेव सरकार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा महतारी वंदन को लेकर दी गई गारंटी को अवश्य पूरा करेगी।

 

बीते तीन माह से प्रदेश की लाखों महिलाएं इस योजना में मिलने वाले 1,000 रुपये की मासिक राशि की प्रतीक्षा कर रही थीं। राज्य सरकार के द्वारा वार्षिक बजट में योजना की राशि का प्रविधान करने से आशा तो बढ़ी, लेकिन पैसा कब से मिलेगा, इसे लेकर केवल बातें ही हो रही थी।

इस बीच सरकार ने कहा कि सात मार्च को योजना शुरू होगी, लेकिन यह तिथि भी टल गई। अब 10 मार्च को पीएम मोदी स्वयं योजना की शुरूआत करने जा रहे हैं। ऐसे में आज महिलाओं की प्रतीक्षा समाप्त होने जा रही है। इस योजना में 70 लाख से अधिक महिलाओं को 655 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी होगी।

मिशन गौ माता दुर्ग से दिल्ली पदयात्रा