लोकसभा चुनाव में दुर्ग से विजय बघेल को दूसरी बार मिला टिकट, मोदी-अमित शाह के गुडबुक में हैं शामिल

 लोकसभा चुनाव में दुर्ग से विजय बघेल को दूसरी बार मिला टिकट, मोदी-अमित शाह के गुडबुक में हैं शामिल

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने छत्तीसगढ़ की दुर्ग सीट से वर्तमान सांसद विजय बघेल को दूसरी बार टिकट दिया है। बघेल को मोदी और अमित शाह के गुडबुक में माना जाता है

 

 

दुर्ग। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने छत्तीसगढ़ की दुर्ग सीट से वर्तमान सांसद विजय बघेल को दूसरी बार टिकट दिया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने पौने चार लाख वोटों से रिकार्ड जीत दर्ज की थी। बीएसपी में कर्मचारी रहे विजय बघेल भाजपा में आने के पूर्व लंबे समय तक पाटन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे।

 

2000 में उन्होंने कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा और भिलाई चरोदा नगर पालिका के प्रथम अध्यक्ष बने। सन 2004 में भाजपा प्रवेश किया। सन 2008 में पाटन से भाजपा प्रत्याशी बनाए गए और कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल से अपनी हार का बदला लिया।

 

इसलिए मिला टिकट : सभी वर्गों में स्वीकार्यता, घोषणा पत्र समिति के संयोजक रहे।

चुनौतियां : फिलहाल चुनौती कोई नहीं। कांग्रेस अभी तक उठ नहीं पाई है।

मुख्य ताकत : जमीनी नेता की छवि, मोदी और अमित शाह के गुडबुक में हैं।