छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की हत्या पर CM साय की चेतावनी, नक्सलियों के मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देंगे, लड़ाई निर्णायक मोड़ पर
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
विधानसभा चुनाव के पहले दहशतगर्दी फैलाने वाले नक्सलियों ने लोकसभा चुनाव के पहले बीजापुर में भाजपा नेता की हत्या कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा नेता की हत्या के बाद नक्सलियोंं को सख्त चेतावनी दी है।
रायपुर,,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा नेता की हत्या के बाद नक्सलियोंं को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, नक्सलियों से हमारी लड़ाई निर्णायक मोड़ पर है। उनके मंसूबों को कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने भाजपा की नेता की हत्या पर दुख जताया है।
सीएम ने एक्स हैंडल पर शोक संदेश में कहा है कि नक्सलियों की कायराना हरकत से बीजापुर के भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक एवं जनपद सदस्य तिरुपति कटला जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं।
वहीं छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, बीजापुर में जो हत्या हुई है वह कायराना है। भाजपा के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। चुनाव के माहौल में भाजपा के कार्यकर्ताओं में भय पैदा करने के लिए यह सारी घटनाएं की जा रही हैं। यह बिल्कुल गलत है।





