वाणिज्य संकाय के विधार्थियों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा का किया शैक्षणिक भ्रमण

 वाणिज्य संकाय के विधार्थियों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा का किया शैक्षणिक भ्रमण

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

शैक्षणिक भ्रमण में वाणिज्य व प्रंबधन के छात्रों ने छ०ग० विधानसभा के बजट सत्र में जाना प्रश्नकाल, शून्यकाल व ध्यानाकर्षण

 

भिलाई नगर।कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई नगर के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग तथा वाणिज्य परिषद के अंतर्गत दिनांक 21/02/2024 बुधवार को शैक्षणिक भ्रमण  किया गया ।इस शैक्षणिक भ्रमण में छात्रों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र के दौरान दर्शक दीर्घा से प्रश्नकाल, शून्यकाल व ध्यानाकर्षण प्रस्ताव को प्रत्यक्ष देखा । उसके बाद महाविद्यालय स्टाफ  ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ० रमन सिंह से व विधायक श्री धर्मजीत सिंह व विधायक श्री पुरेन्द्र मिश्रा से मुलाकात की। वाणिज्य व प्रबंधन के छात्र-छात्राओं ने विधानसभा लाइब्रेरी व सेंट्रल हॉल का भी भ्रमण किया। शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्र-छात्राओं ने विधानसभा के साथ साथ चंद्रखुरी स्थित  कौशल्या माता मंदिर व हवाई अड्डा रोड स्थित श्रीराम मंदिर भी देखा।

इस शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ० आर० पी० अग्रवाल के मार्गदर्शन में व उपप्राचार्य व वाणिज्य संकाय प्रमुख के कुशल निर्देशन व प्रबंधन विभाग प्रमुख डॉ ० सलीम अकील के विशेष सहयोग व डॉ ० हरीश कुमार कश्यप व जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। जिसमें शैक्षणिक स्टाफ से डॉ ० रंजना शर्मा, डॉ ० कल्पना त्रिवेदी, शिवानंद चौबे, अमित अग्रवाल,पूनम सिंह का विशेष सहयोग रहा। कर्मचारी रामेश्वर सिंह ठाकुर व मनीराम धुरंधर ने भी सहयोग किया। इस शैक्षणिक भ्रमण में छः शोध छात्र, एम० काॅम० व बीबीए से सत्रह – सत्रह विधार्थियों ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई व विधानसभा भ्रमण के सहयोगी श्री सुरेन्द्र पटवा से प्रश्न कर अपनी जिज्ञासाओं को संतुष्ट किया।