विधानसभा में पूर्व मंत्री कवासी लखमा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती, सीएम साय ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

 विधानसभा में पूर्व मंत्री कवासी लखमा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती, सीएम साय ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

पूर्व मंत्री व कोंटा विधायक कवासी लखमा की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान उन्हें माइनर हार्ट अटैक आ गया।

 

विधानसभा में पूर्व मंत्री कवासी लखमा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती, सीएम साय ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

पूर्व मंत्री कवासी लखमा की बिगड़ी तबीयत।-

 

रायपुर: पूर्व मंत्री व कोंटा विधायक कवासी लखमा की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान उन्हें माइनर हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद उन्हें रायपुर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को लखमा विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हुए थे। दोपहर को खाना खाने के बाद उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया एक्स पर लिखा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व मंत्री श्री कवासी लखमा जी को हृदयाघात की दुःखद सूचना प्राप्त हो रही है। मैं प्रभु श्रीराम से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

 

पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मिलने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक विक्रम मंडावी देर शाम अस्पताल पहुंचे। नेताओं ने उनके स्वास्थ्य का जानकारी ली।