रायपुर में रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने अधेड़

 रायपुर में रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने अधेड़

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी 

 

रायपुर। : राजधानी रायपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार मरीन ड्राइव के सामने रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने एक कुत्ते समेत अधेड़ को रौंद दिया।

 

वहीं समय पर एंबुलेंस नहीं आने और इलाज नहीं मिलने से हादसे में घायल अधेड़ की मौत हो गई। अज्ञात चालक कार समेत फरार हो गया। मृतक की पहचान राजकुमार देवांगन निवासी गुढियारी के रूप में हुई है।

 

 

बतादें कि मरीन ड्राइव के सामने एक हफ्ते में हिट एंड रन का यह दूसरा मामला है। चार दिन पहले भी मरीन ड्राइव पर हिट एंड रन मामले में युवा ट्रेवल्स कारोबारी की मौत हो गई थी। वहीं इस मामले में पुलिस फरार अज्ञात वाहन का भी अभी तक पता नहीं लगा पाई है। यह मामला तेलीबांधा थाना इलाके का है।