रामलला दर्शन के लिए आज रायपुर से ट्रेन होगी रवाना

 रामलला दर्शन के लिए आज रायपुर से ट्रेन होगी रवाना

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

रायपुर।: अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। हर हजारों लाखों की संख्या में रामभक्त अपने आराध्य राम लला के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में रामलला के दर्शन के लिए निकल रही राजधानी से आज आस्था स्पेशल ट्रेन को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

 

बता दे कि रामभक्तों में भी अयोध्या को लेकर उत्साह का माहौल है। पूरे देशभर से लोग राम लला के दर्शन के लिए जा रहे हैं। इस खास मौके पर छत्तीसगढ़वासियों को भी अब अयोध्या में अपने आराध्य के दर्शन करने का मौका मिलेगा। भक्तों में भी काफी उत्साह है सभी ने जय श्री राम के नारे के साथ अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे।