एक्शन मोड में CBI, नगर सेवा विभाग में मारा छापा, BSP कर्मचारियों में मचा हड़कंप भिलाई इस्पात संयंत्र में सीबीआई का छापा
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
भिलाई इस्पात संयंत्र में सीबीआई का छापा
भिलाई, । भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग में कार्यरत कर्मचारी द्वारा बीएसपी का आवास आवंटन करवाने के लिए 5000 रुपये रिश्वत के रूप में लेते हुए कर्मी शमसुज्जामा खान को रंगे हाथों सीबीआई ने सोमवार की शाम गिरफ्तार किया।
सीबीआई ने बताया कि शमसुज्जामा खान ने बीएसपी कर्मी से आवास आवंटन कराने के लिए 20 हजार रुपये मांगे थे। इसी में से पांच हजार उसे कर्मी दे रहा था। बता दे कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में सीबीआई पर रोक लगी हुई थी।अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है । नई सरकार बनने के बाद सीबीआई की यह पहली कार्रवाई है। बताया जाता है कि शमसुज्जामा खान का बीएसपी पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट मूल विभाग है।
पिछले 19 जुलाई 2023 से उसे बीएसपी के तोड़ूदस्ता में शामिल किया गया था। इसके बाद ही उसने एक कर्मचारी से आवास आवंटन के नाम पर 20,000 रुपये की मांग की थी। जिसकी शिकायत सीबीआई से की गई थी।सीबीआई ने प्रार्थी का नाम गोपनीय रखा है। जिस कर्मचारी से पैसे की मांग शमसुज्जामा खान ने की थी ,वह बीएसपी कर्मी है और वह आवास आवंटन प्रक्रिया के तहत पात्रता भी रखता है। सीबीआई की कार्यवाही के बाद बीएसपी के अधिकारियों- कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है ।
पांच वर्ष पूर्व भी सीबीआई ने की थी कार्रवाई
भिलाई इस्पात संयंत्र के तोड़ूदस्तें में पदस्थ दुर्गेश राजू को सीबीआई ने 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए पांच वर्ष पूर्व आवास आवंटन के ऐसे ही मामले को लेकर बीएसएनल चौक में सुबह-सुबह गिरफ्तार किया था । इसके बाद सीबीआई उसे अपने साथ रायपुर ले गई थी । दुर्गेश राजू को हाईकोर्ट से जमानत मिली हुई है ।
जांच के लिए सीबीआई के 10 लोग पहुंचे थे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार भ्रष्टाचार विहीन भारत बनाने की दिशा में सीबीआई छोटे से छोटे मामले पर भी नजर रखे हुए हैं । उसके द्वारा आज नगर सेवाएं विभाग स्थित तोड़ूदस्तें के कार्यालय में पहुंचकर जांच पड़ताल की गई । इस दौरान 10 लोग वहां पहुंचे थे। सीबीआई के इन लोगों ने उक्त आरोपित बीएसपी कर्मी शमसुज्जामा खान के टेबल को चेक किया । इसके अलावा वहां उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों से पूछताछ भी की गई।
अब बीएसपी कर्मचारियों में यह भी चर्चा
भिलाई इस्पात संयंत्र के अफसरों द्वारा संयंत्र में किए जा रहे भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई जांच की मांग तेज होने लगी है । दल्ली माइंस में 150 करोड़ रुपये सिलिका रिडक्शन प्लांट के अलावा इंडियन काफी हाउस को चार करोड़ रुपये प्रतिवर्ष दिए जाने की मामले की भी जांच सीबीआई से जल्द से जल्द करने की बात सामने आ रही है। संयंत्र कर्मचारियों का कहना है कि सीबीआई इस तरह के मामलों की भी गंभीरता से जांच करें और दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करें ,ताकि सार्वजनिक संस्थानों को बचाया जा सके।
बयान
आज लगभग 3:30 बजे सीबीआई की एक टीम नगर सेवाएं विभाग के एनफोर्समेंट विभाग में पहुंची । उन्होंने शमसुज्जामा खान , पर्सनल नंबर 403071, जूनियर हेल्थ इंस्पेक्टर के टेबल के बारे में पूछा। उन्हें बताया गया की शमसुज्जामा चार महीने पहले ही पब्लिक हेल्थ विभाग से अस्थाई तौर पर एनफोर्समेंट विभाग में पदस्थ हुए हैं।
उन्हें अभी तक कोई टेबल एलाट नहीं हुआ है ना हीं कोई विशेष कार्य दिया गया है। टीम ने शमसुज्जामा खान के मीटिंग के दौरान बैठने वाली कुर्सी के सामने के टेबल की तलाशी ली। कोई भी संबंधित कागजात नहीं मिला तो वे सर्च रिपोर्ट देकर चले गए। सीबीआई ने बताया कि शमसुज्जामा खान को उन्होंने अपने कस्टडी में किसी अपराध के संबंध में लिया है। विवेचना जारी है।
बयान
सोमवार को सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र के तोड़ूदस्ता, पीएचडी विभाग के कर्मचारी शमसुज्जामा खान को गिरफ्तार किया है। इसके द्वारा 5000 रुपये रिश्वत के रूप में आवास आवंटन के लिए लिए जा रहे थे। जिसे पकड़ा गया है । सीबीआई पूछताछ कर रही है।





