राजनीतिक षड्यंत्र के चलते हुई भाजपा नेता असीम राय की हत्या, एसआइटी ने 12 आरोपियों को पकड़ा

मोहम्मद आसिफ खान हेड ब्यूरो छत्तीसगढ़, राम स्नेही गुप्ता मैनेजिंग एडिटर,

कांकेर : जिले के पखांजूर में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व पखांजूर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय हत्याकांड मामले में एसआइटी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि इस हत्‍याकांड की जांच के लिए गठित एसआइटी ने 12 आरोपितों को पकड़ा है। हालांकि इस हत्‍याकांड का मुख्य शूटर विकास मजूमदार अभी भी एसआइटी की पकड़ से बाहर है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पखांजूर नगर पंचायत अध्यक्ष के अध्‍यक्ष व कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली और कांग्रेस पार्षद विकास पाल ने असीम राय की हत्या की सुपारी दी थी। इसको लेकर नगर पंचायत में अध्‍यक्ष पद को लेकर विवाद चल रहा था।
असीम राय के नेतृत्व में नगर पंचायत अध्यक्ष के अध्‍यक्ष बप्पा गांगुली के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाया गया था, जिस पर 15 जनवरी को मतदान होना था। इससे पहले ही असीम राय की हत्‍या करवा दी गई।

अज्ञात आरोपी ने गोली मारकर की हत्या
आपको बता दें की बीते 7 जनवरी 2024 को जिला उपाध्यक्ष असीम राय पखांजूर के पुराना बाजार पहुंचे थे, इस दौरान अज्ञात आरोपी ने उन्हें गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था।