सोना 1300 रुपया सस्ता, चांदी में आई 2400 रुपए गिरावट

मोहम्मद आसिफ खान हेड ब्यूरो छत्तीसगढ़, राम स्नेही गुप्ता मैनेजिंग एडिटर,

रायपुर-  दस दिन पहले ही नए शिखर पर पहुंचे सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट आ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव से सोना 1300 रुपये सस्ता हो गया है, वहीं चांदी की कीमतों में भी 2,400 रुपये की गिरावट आई है। शादी के सीजन के पहले ही कीमती धातुओं के दाम में गिरावट आना शुभ संकेत माना जा रहा है।

कारोबारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं को भी इनकी कीमतों में गिरावट का इंतजार बना रहता है। सोमवार शाम को रायपुर सराफा बाजार में सोना 64,000 रुपये प्रति दस ग्राम (स्टैंडर्ड) और चांदी प्रति किलो 73,350 रुपये रही। एक जनवरी को रायपुर सराफा बाजार में सोना प्रति दस (स्टैंडर्ड)65.300 रुपए और चांदी प्रति किलो 75,800 रुपए थी.
सराफा व्यापारियों का कहना है कि कीमत घटने ही फिर से आभूषणों की मांग बढ़ने लगी है. खरीदारी भी जोर पकड़ रही है. इस सीजन में पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा कारोबार की उम्मीद है. इस सीजन गोल्ड लोन की मांग भी ज्यादा हो रही है। बैंक के साथ ही बैंक लोन देने वाली फाइनेंस कंपनियां भी ऑफर दे रही है।