दुर्ग शहर के जाने-माने नेता अरुण वोरा शहर के वार्डों में किया जनसंपर्क महिलाओं ने आरती उतार कर किया स्वागत

रिपोर्टर वीरेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट भिलाई दुर्ग से,
दुर्ग। आने वाले विधानसभा चुनाव में दुर्ग शहर से फिर से एक बार अरुण वोरा को कांग्रेस प्रत्याक्षी बनाया गया है। वार्ड नं 08 तकिया पारा में महिला कांग्रेस दुर्ग द्वारा अरुण वोरा का प्रचार डोर टू डोर प्रचार प्रसार किया गया।
दुर्ग शहर से सातवीं बार चुनावी मैदान में उतरे वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा को चुनाव प्रचार के दौरान कई वार्डों में मतदाताओं से आशीर्वाद लिया। प्रत्याशी वोरा ने घर घर जनसंपर्क किया, जहां जगह जगह महिलाओं ने आरती की थाली लेकर वोरा का स्वागत किया।
इस दौरान दुर्ग जिला कांग्रेस महिला मीडिया प्रभारी प्रीति साहू, किरण देशमुख शहर उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस दुर्ग, भूमिका देशमुख पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस दुर्ग
परवीन शेख, पिंकी साहू, ज्योति साहू, दीपिका राउत, धनवती निषाद, चमेली साहू, साधना साहू, संतोषी रावत, रमा देशमुख,कविता सारथी, पद्मिनी साहू,कामिनी यादव, मालती साहू, उपस्थित थे।





