चंद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 लीटर महुआ और देशी शराब के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार

 चंद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 लीटर महुआ और देशी शराब के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

 

 

 

चंद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 लीटर महुआ और देशी शराब के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार

चंद्रपुर (शक्ति): अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए चंद्रपुर पुलिस ने एक बार फिर सख्त तेवर दिखाए हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब बेच रहे एक आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में महुआ और देशी शराब जब्त की गई है।

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर आरोपी

क्षेत्र में अवैध शराब की गतिविधियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद चंद्रपुर पुलिस ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा।

आरोपी का नाम: बृजेश सिदार

पिता का नाम: अभय राम सिदार

उम्र: 27 वर्ष

निवासी: पुजेरीपाली, थाना चंद्रपुर, जिला शक्ति (छत्तीसगढ़)

जब्ती और आगे की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 8 लीटर अवैध महुआ और देशी शराब बरामद की है, जिसे वह बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।