छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होते ही सक्रिय हुए बिचौलिए, उत्तर प्रदेश से आ रहे धान से भरे चार पिकअप वाहन जब्त

 छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होते ही सक्रिय हुए बिचौलिए, उत्तर प्रदेश से आ रहे धान से भरे चार पिकअप वाहन जब्त

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

 

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होते ही सक्रिय हुए बिचौलिए, उत्तर प्रदेश से आ रहे धान से भरे चार पिकअप वाहन जब्त

बलरामपुर:छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सीजन शुरू होते ही सीमावर्ती राज्यों से अवैध धान खपाने वाले सक्रिय हो गए हैं। ताजा मामला बलरामपुर जिले का है, जहां उत्तर प्रदेश से अवैध रूप से धान लेकर आ रहे चार पिकअप वाहनों को प्रशासन ने धर दबोचा। जब्त वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए थाना सनावल के सुपुर्द कर दिया गया है, और इस पूरे प्रकरण में छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के सख्त निर्देशों के बाद प्रशासन ने अवैध धान के प्रवेश पर लगाम कसने के लिए कमर कस ली है। सीमावर्ती राज्यों से हो रही अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए जिले भर में कुल 24 विशेष चेकपोस्ट बनाए गए हैं, जहां उड़नदस्ता दल लगातार निगरानी रख रहा है।

चेकपोस्टों का क्षेत्रवार विवरण:

रामानुजगंज विकासखंड: 10 चेकपोस्ट

वाड्रफनगर विकासखंड: 7 चेकपोस्ट

कुसमी विकासखंड: 4 चेकपोस्ट

शंकरगढ़ विकासखंड: 3 चेकपोस्ट

सीमा पर तैनात अमले और जिला व तहसील स्तरीय उड़नदस्ता दलों द्वारा संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की जा रही है, ताकि बिचौलिए इसका फायदा न उठा सकें।