फ्री पटाखों’ की मांग और दबाव की राजनीति बंद हो, व्यापारियों की खुशी का भी रखें ध्यान: पार्षद निश्चय पूनम चंद्राकर

 फ्री पटाखों’ की मांग और दबाव की राजनीति बंद हो, व्यापारियों की खुशी का भी रखें ध्यान: पार्षद निश्चय पूनम चंद्राकर

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

********************************

 

फ्री पटाखों’ की मांग और दबाव की राजनीति बंद हो, व्यापारियों की खुशी का भी रखें ध्यान: पार्षद निश्चय पूनम चंद्राकर

व्यापारियों के सम्मान और दीपावली की सार्थकता पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष की भावुक अपील

 

महासमुंद।दीपावली के पावन पर्व पर वार्ड क्रमांक 20 के पार्षद एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष निश्चय पूनम चंद्राकर ने समाज और जन-प्रतिनिधियों से एक विशेष व भावुक अपील की है। उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि इस त्यौहार पर पटाखा व्यापारियों और छोटे व्यवसायियों को फ्री पटाखे या ‘नेतागिरी’ के दबाव से मुक्त रखकर व्यवसाय करने दें।

निश्चय चंद्राकर ने अपने संदेश में कहा कि दिवाली साल में सिर्फ एक बार आती है और एक व्यापारी पूरे साल इसी समय का इंतजार करता है। व्यापार चलाने और परिवार पालने का असली दर्द वही समझ सकता है जो खुद कोई व्यवसाय करता है। ऐसे में किसी पर अनुचित दबाव बनाकर या मुफ्त की चीजें मांगकर किसी का दिल दुखाना त्यौहार की भावना के खिलाफ है।

“दिल दुखाकर नहीं, भाईचारे से मनाएं खुशियों का पर्व”

अपने संदेश को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा:

“सभी से विनम्र निवेदन है कि इस दिवाली कोई फ्री पटाखे न ले और न ही नेतागिरी का दबाव डालकर किसी व्यापारी को परेशान करे। एक व्यापारी का दुख वही समझ सकता है जो खुद व्यापार करता है। आप सभी खुशियों और आपसी भाईचारे के साथ दिवाली मनाएं, न कि किसी का दिल दुखाकर। इसे कोई व्यक्तिगत न ले, यह समाज के हित में एक विनम्र संदेश है।”

निश्चय चंद्राकर ने सभी से अपील की है कि इस दिवाली स्थानीय व्यापारियों का समर्थन करें, उनके सम्मान की रक्षा करें और भाईचारे तथा सद्भाव का दीप जलाकर सही अर्थों में खुशियाँ बांटें।