CM विष्णुदेव साय का आज मुंगेली और रायपुर दौरा: कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, देंगे विकास कार्यों की सौगात

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****†***********************†****†*

 

 

 

CM विष्णुदेव साय का आज मुंगेली और रायपुर दौरा: कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, देंगे विकास कार्यों की सौगात

रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और मुंगेली जिले के दौरे पर रहेंगे। वे दिनभर में कई अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और विकास कार्यों की सौगात देंगे।

पूरा शेड्यूल इस प्रकार है:

सुबह 10:30 बजे (रायपुर): रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सुबह 11:30 बजे: रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा मुंगेली के लिए रवाना होंगे।

दोपहर 12:20 से 2:50 बजे (मुंगेली): मुंगेली के प्रसिद्ध मदकू द्वीप पहुंचेंगे। यहां मंदिर दर्शन करने के बाद ‘आंगन मिलन सेवा एवं मेगा हेल्थ कैंप’ में भाग लेंगे। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

दोपहर 3:30 बजे (रायपुर): वापस रायपुर पुलिस ग्राउंड पहुंचेंगे और वहां से तेलीबांधा जाएंगे।

शाम 3:30 के बाद: तेलीबांधा में आयोजित ‘पदयात्रा सप्ताह’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

शाम 4:45 बजे: सभी कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर रायपुर और मुंगेली दोनों जगहों पर प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।