दुर्ग के प्रमुख फल व्यवसायी व समाजसेवी शंकर लाल गुप्ता का निधन, शिवनाथ नदी मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार
prime सी 24 न्यूज़ की तरफ से भावनात्मक श्रद्धांजलि
**************************************
दुर्ग के प्रमुख फल व्यवसायी व समाजसेवी शंकर लाल गुप्ता का निधन, शिवनाथ नदी मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार
दुर्ग:दुर्ग जिले के सुप्रसिद्ध फल व्यवसायी और कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई समाज (भुंजवा, भुर्जी कल्याण समाज) के पूर्व अध्यक्ष श्री शंकर लाल गुप्ता जी का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे गवली पारा क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक थे। उनका अंतिम संस्कार 5 सितंबर 2026 को शिवनाथ नदी स्थित मुक्ति धाम में संपन्न हुआ, जहाँ शहर के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों और समाजसेवियों ने उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी।
श्री शंकर लाल गुप्ता जी ने अपने कार्यकाल के दौरान सामाजिक एकजुटता और कल्याणकारी कार्यों में अविस्मरणीय योगदान दिया। उनके निधन की खबर से गवली पारा समेत पूरे व्यापारी वर्ग और कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।
वे अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे विष्णु गुप्ता, गंगा प्रसाद गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, राजेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, स्वर्गीय विश्वास गुप्ता और श्रीमती सुषमा गुप्ता के पिता थे। समाज और व्यापार क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।





