बिलासपुर-बेंगलुरु जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी: बिलासपुर-यलहंका समर स्पेशल अब हुई परमानेंट, जानें नया शेड्यूल और रूट

 बिलासपुर-बेंगलुरु जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी: बिलासपुर-यलहंका समर स्पेशल अब हुई परमानेंट, जानें नया शेड्यूल और रूट

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

***********************************

 

 

बिलासपुर-बेंगलुरु जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी: बिलासपुर-यलहंका समर स्पेशल अब हुई परमानेंट, जानें नया शेड्यूल और रूट

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए दक्षिण भारत का सफर अब और आसान होने जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की भारी मांग और सहूलियत को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर और यलहंका (बेंगलुरु) के बीच चल रही समर स्पेशल ट्रेन को नियमित (Permanent) करने का बड़ा फैसला लिया है।

अब यह ट्रेन अपने नए नियमित नंबर 18261/18262 के साथ साप्ताहिक सेवा के रूप में संचालित होगी। इस स्थायी सेवा से आईटी सिटी बेंगलुरु और दक्षिण भारत की ओर जाने वाले छत्तीसगढ़ के यात्रियों को कंफॉर्म सीट और बेहतर कनेक्टिविटी की सौगात मिलेगी।

ट्रेन की समय-सारणी (Time Table)

गाड़ी संख्या 18261 (बिलासपुर से यलहंका):

दिन: प्रत्येक बुधवार

प्रस्थान: दोपहर 2:00 बजे (बिलासपुर से)

आगमन: अगले दिन (गुरुवार) शाम 7:00 बजे (यलहंका)

गाड़ी संख्या 18262 (यलहंका से बिलासपुर):

दिन: प्रत्येक गुरुवार (27 अगस्त से नियमित सेवा शुरू)

प्रस्थान: रात 9:30 बजे (यलहंका से)

आगमन: तीसरे दिन (शनिवार) तड़के 3:30 बजे (बिलासपुर)

प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

यह ट्रेन छत्तीसगढ़ के मुख्य स्टेशनों के अलावा महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कई प्रमुख शहरों को जोड़ेगी।

छत्तीसगढ़: भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और डोंगरगढ़।

अन्य प्रमुख स्टेशन: गोंदिया, वडसा, चांदाफोर्ट, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचिर्याल, काजीपेट, चर्लपल्ली, सिकंदराबाद, लिंगमपल्ली, विकाराबाद, तांडूर, यादगीर, कृष्णा जंक्शन, रायचूर, मंत्रालयम रोड, गुंटकल, गुत्ती, अनंतपुर, धर्मवरम और हिंदूपुर।