दुर्ग: स्वामी आत्मानंद स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर उल्टा फहरा दिया गया तिरंगा, गलती का अहसास होते ही तुरंत सुधारा गया

 दुर्ग: स्वामी आत्मानंद स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर उल्टा फहरा दिया गया तिरंगा, गलती का अहसास होते ही तुरंत सुधारा गया

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

***********************************

 

दुर्ग: स्वामी आत्मानंद स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर उल्टा फहरा दिया गया तिरंगा, गलती का अहसास होते ही तुरंत सुधारा गया

दुर्ग। जिले के बोरी स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) में 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के गरिमामय कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण में एक बड़ी चूक का मामला सामने आया है। यहां ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा उल्टा फहरा दिया गया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए स्कूल परिसर में पूरी तैयारियां की जा चुकी थीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गांव के सरपंच ध्वजारोहण करने पहुंचे थे। जैसे ही सरपंच ने रस्सी खींचकर ध्वजारोहण किया, वहां उपस्थित लोगों और ग्रामीणों की नजर लहराते हुए तिरंगे पर पड़ी। लोगों ने देखा कि केसरिया रंग नीचे और हरा रंग ऊपर की ओर है, यानी तिरंगा उल्टा लगा हुआ था।

राष्ट्रगान से ठीक पहले खुली पोल, आनन-फानन में उतारा गया झंडा

ध्वजारोहण के ठीक बाद नियमानुसार राष्ट्रगान शुरू होने ही वाला था कि इसी बीच तिरंगे की स्थिति देखकर वहां हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों ने बिना कोई देर किए तुरंत झंडे को नीचे उतारा। इसके बाद झंडे को सही क्रम (केसरिया पट्टी ऊपर) में बांधकर दोबारा ध्वजारोहण किया गया और फिर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।

राष्ट्रीय ध्वज संहिता और लापरवाही पर उठे सवाल

राष्ट्रीय पर्वों पर ध्वजारोहण को लेकर ‘भारतीय ध्वज संहिता’ के तहत कड़े नियम और सावधानियां निर्धारित हैं। सरकारी संस्थानों में इस तरह की चूक होना व्यवस्था और तैयारियों पर सवाल खड़े करता है। हालांकि, समय रहते गलती में सुधार कर लिए जाने से बड़ी असहज स्थिति टल गई और तत्परता से ध्वज को सही कर कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न कराया गया।