अमानक और अवैध कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग का बड़ा चाबुक: राजनांदगांव के 25 प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ छापे, 20 को नोटिस और 5 पर जप्ती की कार्रवाई
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
******************************
अमानक और अवैध कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग का बड़ा चाबुक: राजनांदगांव के 25 प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ छापे, 20 को नोटिस और 5 पर जप्ती की कार्रवाई
राजनांदगांव। जिले में खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान उपलब्ध कराने और अमानक व अवैध कीटनाशकों की बिक्री पर लगाम कसने के लिए कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर जितेंद्र यादव के कड़े निर्देशों और उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में विभागीय टीमों ने जिले भर के 25 अनुज्ञप्तिधारी कीटनाशक विक्रय प्रतिष्ठानों पर औचक दबिश देकर हड़कंप मचा दिया।
कार्रवाई के दौरान विभागीय जांच टीमों ने दुकानों में मौजूद स्टॉक रजिस्टर, विक्रय अभिलेख, लाइसेंस और उपलब्ध कीटनाशकों के दस्तावेजों का बारीकी से मिलान किया। कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं कीटनाशी नियम 1971 के तहत गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर विभाग ने 20 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस थमाया है, जबकि भारी गड़बड़ी मिलने पर 5 परिसरों में कीटनाशकों की जप्ती और सुपुर्दगी की सख्त कार्रवाई की गई है।
इन 20 दुकानों को थमाया गया ‘कारण बताओ नोटिस’
जांच में स्टॉक संधारण और विक्रय अभिलेखों में लापरवाही पाए जाने पर निम्नलिखित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है:
डुमरडीह: दुर्गा कृषि केंद्र
तिलई: सिन्हा कृषि केंद्र
लखोली नाका: छत्तीसगढ़ कृषि केंद्र
बसंतपुर: महावीर ट्रेडर्स
पुराना गंज चौक: सोनकर कृषि केंद्र एवं भारत कृषि केंद्र
कोकपुर: प्रजापति कृषि सेवा केंद्र
मोहड़: शिवम कृषि केंद्र
अरसीटोला: हरिओम कृषि केंद्र
छुरिया: साहू कृषि केंद्र, आरू कृषि केंद्र एवं लक्ष्मी कृषि केंद्र
धुसेरा: सिन्हा कृषि केंद्र
मुसराकला: हरिओम कृषि केंद्र
ढारा: पूरन एग्रोटेक
इन 5 प्रतिष्ठानों पर हुई जप्ती व सुपुर्दगी की सख्त कार्रवाई
कीटनाशी नियमों का उल्लंघन करने पर विभाग ने 5 कृषि केंद्रों के स्टॉक की जप्ती कर उन्हें सुपुर्दगी में लिया है:
श्री कृषि केंद्र – कुम्हालोरी
शिवशक्ति कृषि केंद्र – सुरगी
साहू कृषि केंद्र – उपरवाह
छत्तीसगढ़ कृषि केंद्र – सिंगारपुर
साहू कृषि केंद्र – कोकपुर
“किसानों के हितों से खिलवाड़ किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना उचित प्रक्रिया के कीटनाशक बेचने, स्टॉक का सही हिसाब न रखने या अमानक सामग्री बेचने वालों पर आगे भी कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी विक्रेता निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री ही बेचें, जिले भर में यह सघन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।”
— टीकम सिंह ठाकुर, उप संचालक (कृषि), राजनांदगांव





