आरवी ग्रुप ने दुर्ग शासकीय अस्पताल में किया रक्तदान, भविष्य में भी मदद के लिए तत्पर

 आरवी ग्रुप ने दुर्ग शासकीय अस्पताल में किया रक्तदान, भविष्य में भी मदद के लिए तत्पर

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*********************************

 

 

 

आरवी ग्रुप ने दुर्ग शासकीय अस्पताल में किया रक्तदान, भविष्य में भी मदद के लिए तत्पर

 

 

दुर्ग। मानवता की सेवा और जीवन रक्षा के संकल्प के साथ आज दिनांक 5 अगस्त 2026 को आरवी ग्रुप (RV Group) के सदस्यों द्वारा दुर्ग शासकीय अस्पताल में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में ग्रुप के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया।शिविर के दौरान आरवी ग्रुप के  सदस्य विजय गुप्ता और मोहम्मद अजहर खान सहित ग्रुप के अनेक सम्मानित सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी रक्तदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया। अस्पताल प्रबंधन ने ग्रुप के इस मानवीय प्रयास की सराहना की और आभार व्यक्त किया।आरवी ग्रुप के सदस्यों ने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जिससे किसी की अनमोल जिंदगी बचाई जा सकती है।

उन्होंने समाज को आश्वस्त करते हुए यह भी घोषणा की कि भविष्य में कभी भी, किसी को भी आपातकालीन स्थिति में रक्त की आवश्यकता होगी, आरवी ग्रुप मदद के लिए हमेशा तत्पर और अग्रसर रहेगा।