जन्मदिन पर महादेव की शरण में पहुंचे पूर्व मंत्री व NLC india limited के Director ( ministry of coal) भारत सरकार माननीय पूनम चंद्राकर , सावन के पहले सोमवार पर महासमुंद में किया भव्य रुद्राभिषेक और हवन महासमुंद विधायक राजू सिन्हा ने किया स्वागत

 जन्मदिन पर महादेव की शरण में पहुंचे पूर्व मंत्री व NLC india limited  के Director ( ministry of coal) भारत सरकार माननीय पूनम चंद्राकर , सावन के पहले सोमवार पर महासमुंद में किया भव्य रुद्राभिषेक और हवन महासमुंद विधायक राजू सिन्हा ने किया स्वागत

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

 

 

 

जन्मदिन पर महादेव की शरण में पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, सावन के पहले सोमवार पर महासमुंद में किया भव्य रुद्राभिषेक और हवन

 

 

महासमुंद। पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार और अपने जन्मदिन के पावन अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री व NLC india limited के Director ( ministry of coal) भारत सरकार माननीय पूनम चंद्राकर इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर माननीय पूनम चंद्राकर जी ने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की। महासमुंद में आयोजित इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान में उन्होंने विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया और पूर्णाहुति हवन पूजन में शामिल हुए।इस खास मौके पर श्री पूनम चंद्राकर ने महादेव से समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और अटूट शांति की मंगल कामना की।

 

सावन के पहले सोमवार और चहेते नेता के जन्मदिन का यह संयोग समर्थकों के लिए बेहद खास रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके शुभचिंतक, स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता महासमुंद पहुंचे। सभी ने श्री चंद्राकर को फूलों के हार और गुलदस्ते भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्री चंद्राकर ने भी सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए लोक-कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में महासमुंद विधायक राजू सिन्हा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चद्राकर वरिष्ठ नेताओं साथ कार्यकर्ता मौजूद थे।