लोहा चोरी कांड: भाजपा का बड़ा एक्शन, जेल जा चुके नेता भास्कर मुदलियार 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

 लोहा चोरी कांड: भाजपा का बड़ा एक्शन, जेल जा चुके नेता भास्कर मुदलियार 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*******************************

 

 

लोहा चोरी कांड: भाजपा का बड़ा एक्शन, जेल जा चुके नेता भास्कर मुदलियार 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

 

 

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से जुड़े बहुचर्चित लोहा चोरी मामले में राजनीतिक गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में जेल की हवा खा चुके भाजपा नेता भास्कर मुदलियार के खिलाफ आखिरकार पार्टी ने संगठनात्मक डंडा चला दिया है। अनुशासनहीनता और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने के गंभीर आरोपों के तहत संगठन ने यह सख्त कदम उठाया है!

जिला अध्यक्ष ने जारी किया आदेश

भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने एक आधिकारिक आदेश जारी करते हुए भास्कर मुदलियार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। संगठन के इस कड़े फैसले से स्थानीय राजनीति में हड़कंप मच गया है।

कोषाध्यक्ष पद पर थे तैनात

आपको बता दें कि भास्कर मुदलियार वैशाली नगर मंडल में कोषाध्यक्ष पद जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बीएसपी लोहा चोरी कांड में नाम सामने आने और पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद वे न्यायिक हिरासत में जेल जा चुके हैं। इस घटना के बाद से ही लगातार यह कयास लगाए जा रहे थे कि संगठन अपनी साख बचाने के लिए उन पर जल्द ही अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकता है।