छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेश मुकर्जी ने दी पंडित रविशंकर शुक्ल एवं विद्याचरण शुक्ल को श्रद्धांजलि; महासमुंद राजीव भवन में गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित

 छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेश मुकर्जी ने दी पंडित रविशंकर शुक्ल एवं विद्याचरण शुक्ल को श्रद्धांजलि; महासमुंद राजीव भवन में गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेश मुकर्जी ने दी पंडित रविशंकर शुक्ल एवं विद्याचरण शुक्ल को श्रद्धांजलि; महासमुंद राजीव भवन में गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित

महासमुंद। राष्ट्र एवं समाज के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले महान विभूतियों—मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल जी एवं उनके सुपुत्र पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित विद्याचरण शुक्ल जी की जयंती के अवसर पर महासमुंद जिला कांग्रेस कार्यालय (राजीव भवन) में एक भव्य एवं गरिमामयी श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस विशेष अवसर पर छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री राजेश मुकर्जी ने कार्यक्रम में शामिल होकर दोनों महान नेताओं के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री श्री लक्ष्मण पटेल जी और पूर्व विधायक श्री विनोद चंद्राकर जी सहित कांग्रेस के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री राजेश मुकर्जी ने कहा कि पंडित रविशंकर शुक्ल जी और पंडित विद्याचरण शुक्ल जी का योगदान केवल छत्तीसगढ़ या मध्य प्रदेश तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने समाज के उत्थान और विकास के लिए जो मार्ग दिखाया है, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर उपस्थित जिला प्रभारी महामंत्री लक्ष्मण पटेल और पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर सहित अन्य वक्ताओं ने भी दोनों विभूतियों के ऐतिहासिक कार्यों और उनके राजनीतिक व सामाजिक सफर को याद किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे इन महान नेताओं के पदचिह्नों पर चलते हुए समाज सेवा और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।