गोंदिया से ट्रेन के जरिए भाटापारा में अवैध शराब खपाने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 शातिर तस्कर गिरफ्तार

 गोंदिया से ट्रेन के जरिए भाटापारा में अवैध शराब खपाने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 शातिर तस्कर गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

**************************

 

 

 

गोंदिया से ट्रेन के जरिए भाटापारा में अवैध शराब खपाने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 शातिर तस्कर गिरफ्तार

 

भाटापारा: भाटापारा शहर पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए ट्रेन के माध्यम से महाराष्ट्र के गोंदिया से अवैध देशी शराब लाकर स्थानीय बाजार में खपाने वाले दो शातिर तस्करों को रंगे हाथों दबोचा है।ट्रेन से मंगवाते थे खेप,

बिना नंबर की स्कूटी से डिलीवरी

पकड़े गए आरोपी बेहद शातिर तरीके से इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे थे। वे किसी को पैसा देकर ट्रेन के जरिए गोंदिया (महाराष्ट्र) से अवैध शराब की खेप मंगवाते थे। इसके बाद भाटापारा शहर और आसपास के इलाकों में बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी (पंजीयन संख्या CG 22 T 3921) का इस्तेमाल कर इसकी डिलीवरी करते थे।

जप्त सामग्री का विवरण:

अवैध शराब: 130 नग (कुल 11.7 लीटर) नागपुर डिस्टिलर्स की देशी शराब

नकदी रकम: ₹3,900/- नगद

वाहन: तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

:ओमप्रकाश उर्फ बबला पंजवानी (50 वर्ष), पिता: स्वर्गीय नोतन दास पंजवानी, निवासी: महासती वार्ड, भाटापारा।

विक्रम थरानी (40 वर्ष), पिता: शंकर लाल थरानी, निवासी: माता देवालय वार्ड (वर्तमान में किराएदार), भाटापारा।

भाटापारा शहर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और मुख्य सरगना की तलाश में जुट गई है।