केंद्रीय जेल जगदलपुर से दीवार फांदकर फरार 7 मामलों का आरोपी नारायणपुर से गिरफ्तार
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*******************************
केंद्रीय जेल जगदलपुर से दीवार फांदकर फरार 7 मामलों का आरोपी नारायणपुर से गिरफ्तार
जगदलपुर: केंद्रीय जेल जगदलपुर से फरार दंडित बंदी महेंद्र दीवान को गिरफ्तार करने में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब तीन महीने से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने नारायणपुर में छिपे ठिकाने से घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी के खिलाफ बस्तर, कांकेर और दंतेवाड़ा जिलों में चोरी समेत कुल सात मामले दर्ज हैं।
मार्च में दीवार फांदकर हुआ था फरार
पुलिस के अनुसार, महेंद्र दीवान (25) दंतेवाड़ा का रहने वाला है। वह मार्च 2026 में केंद्रीय जेल जगदलपुर की दीवार फांदकर फरार हो गया था। इस सनसनीखेज घटना के बाद कोतवाली थाना में मामला दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू की गई थी।
पुलिस कप्तान के निर्देश पर बनी विशेष टीम
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम लगातार आरोपी के संभावित ठिकानों पर नजर रख रही थी।
नारायणपुर में दबिश देकर दबोचा
इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी महेंद्र दीवान नारायणपुर में छिपकर रह रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नारायणपुर में बताए गए ठिकाने पर अचानक दबिश दी। पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा।दर्ज हैं चोरी के कई मामले,
दोबारा भेजा गया जेल
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, महेंद्र दीवान एक शातिर अपराधी है। वह जिला कांकेर में एक चोरी और जिला दंतेवाड़ा में दो चोरी के मामलों में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है।
उसके खिलाफ बस्तर, कांकेर और दंतेवाड़ा जिलों को मिलाकर कुल 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जगदलपुर लाया गया, जहाँ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे दोबारा न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।





