छत्तीसगढ़ में 24 IPS अधिकारियों का तबादला, 12 जिलों के SP बदले, अजय कुमार यादव बने राजनांदगांव रेंज के नए IG
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
********************************
छत्तीसगढ़ में 24 IPS अधिकारियों का तबादला, 12 जिलों के SP बदले, अजय कुमार यादव बने राजनांदगांव रेंज के नए IG
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की पुलिस व्यवस्था में एक बड़ा और महत्वपूर्ण फेरबदल किया है. प्रदेश में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 24 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. इस प्रशासनिक सर्जरी के तहत 12 जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदल दिए गए हैं, जबकि एक आईजी रेंज सहित कई डीआईजी (DIG) और एआईजी (AIG) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.काफी लंबे अंतराल के बाद हुए इस बड़े बदलाव को राज्य में पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.
अजय कुमार यादव को राजनांदगांव रेंज की कमान
इस फेरबदल का सबसे प्रमुख हिस्सा अजय कुमार यादव की नई पदस्थापना है। उन्हें राजनांदगांव रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया गया है. इससे पहले वह नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी के निदेशक पद पर कार्यरत थे.
वहीं, राजनांदगांव रेंज के वर्तमान आईजी बालाजी राव का तबादला कर उन्हें पुलिस मुख्यालय (PHQ), नवा रायपुर भेजा गया है. इसके साथ ही बस्तर के आईजी प्रशांत कुमार अग्रवाल को भी हटाकर पुलिस मुख्यालय में नई पदस्थापना दी गई है.
प्रमुख IPS अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची:
पुलिस प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं:प्रशांत कुमार ठाकुर (2011): पुलिस अधीक्षक, जिला सूरजपुर से उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर.रामकृष्ण साहू (2012): पुलिस अधीक्षक, जिला बेमेतरा से उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर.धर्मेन्द्र छबई (2012): पुलिस अधीक्षक, जिला कबीरधाम से सेनानी, 8वीं वाहिनी, छसबल (छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल), राजनांदगांव.श्वेता राजमणी (2012): उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG), छसबल (छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल), जगदलपुर, बस्तर.राजेश कुकरेजा (2004): उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर.भावना गुप्ता (2014): सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर.सरकार का मानना है कि इस फेरबदल से जिलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और बुनियादी पुलिसिंग को नया बल मिलेगा,





