चोरी: 2 साल तक जिस घर ने पाला, वहीं शादी की भीड़ का फायदा उठा उड़ाए पैसे, दोनों गिरफ्तार!

 चोरी: 2 साल तक जिस घर ने पाला, वहीं शादी की भीड़ का फायदा उठा उड़ाए पैसे, दोनों गिरफ्तार!

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

 

चोरी: 2 साल तक जिस घर ने पाला, वहीं शादी की भीड़ का फायदा उठा उड़ाए पैसे, दोनों गिरफ्तार!

 

भिलाई (दुर्ग)। प्यार में इंसान अंधा होता है, यह तो सबने सुना था। लेकिन दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में प्यार के चक्कर में एक वफादार केयरटेकर के शातिर चोर बनने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपने बॉयफ्रेंड की पैसों की जरूरत को पूरा करने के लिए एक प्रेमिका ने उस घर के भरोसे का कत्ल कर दिया, जहां उसने दो साल तक काम किया था। हालांकि, पुलिस की तकनीकी चालाकी के आगे दोनों की आशिकी धरी की धरी रह गई और दोनों को सीधे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचना पड़ा।

🔒 2 साल का अटूट भरोसा… एक झटके में खाक

सूर्या विहार कॉलोनी, जुनवानी के रहने वाले रोहन कुखरानिया ने सुपेला थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि साल 2024 में उन्होंने अपनी बुजुर्ग मां की देखभाल के लिए ‘लाइफ होम केयर सर्विस’ के माध्यम से ममता चौहान नाम की महिला को केयरटेकर रखा था। मां के देहांत के बाद भी ममता पर परिवार का भरोसा इतना गहरा था कि उन्होंने उसे घर के बाकी कामों के लिए रोक लिया। दो साल साथ रहने के कारण ममता को घर की हर छोटी-बड़ी व्यवस्था, अलमारी की चाबी और उसमें रखे पैसों की पूरी जानकारी थी।

👰 भतीजी की शादी की व्यस्तता और ‘मास्टरस्ट्रोक’ साजिश

घर में खुशियों का माहौल था। 26 और 27 जून 2026 को कुखरानिया परिवार में भतीजी की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। पूरा परिवार मेहमानों और रस्मों की भागदौड़ में पूरी तरह व्यस्त था। इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर ममता चौहान ने अलमारी का लॉकर खोला और उसमें रखे 24,000 रुपए कैश पार कर दिए। चोरी की इस वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद, वह बिना किसी को कुछ बताए चुपचाप घर से रफूचक्कर हो गई। शादी के बाद जब परिवार को पैसों की जरूरत पड़ी और उन्होंने अलमारी देखी, तो उनके होश उड़ गए।

📱 मोबाइल लोकेशन से खुली पोल, रायपुर में आशिक के साथ धराई

पीड़ित परिवार की शिकायत पर सुपेला पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी ममता के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लिया और उसकी तकनीकी जांच (साइबर ट्रैकिंग) शुरू की। लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस की टीम रायपुर जा पहुंची। वहां पुलिस ने घेराबंदी कर ममता चौहान को उसके प्रेमी शीतल वर्मा के साथ धर दबोचा।

💸 पूछताछ में खुलासा: बॉयफ्रेंड ने ही दिया था चोरी का ‘आईडिया

‘जब पुलिस ने ममता और शीतल को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो वजह जानकर खुद पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। ममता ने कबूल किया कि उसके बॉयफ्रेंड शीतल वर्मा को पैसों की सख्त जरूरत थी। शीतल ने ही ममता को उकसाया था कि वह जिस घर में काम करती है, वहां शादी के माहौल और भीड़भाड़ का फायदा उठाकर हाथ साफ कर दे। प्रेमी की फरमाइश और उकसावे में आकर ही ममता ने इस पूरी वारदात की स्क्रिप्ट लिखी थी।

⚖️ पुलिस ने जब्त की नकदी, दोनों भेजे गए जेल

सुपेला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों के कब्जे से:₹23,500 की चोरी की नकदी बरामद की है।2 महंगे मोबाइल फोन जब्त किए हैं।जब्त किए गए कुल सामान की कीमत ₹43,500 आंकी गई है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से माननीय अदालत ने उन्हें न्यायिक रिमांड (जेल) पर भेज दिया है।