रथयात्रा स्पेशल: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, गोंदिया से पुरी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; देखें शेड्यूल और टाइमिंग
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*******************************
रथयात्रा स्पेशल: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, गोंदिया से पुरी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; देखें शेड्यूल और टाइमिंग
रायपुर: रथयात्रा के पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने एक बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे प्रशासन यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए गोंदिया-पुरी-गोंदिया के बीच विशेष ट्रेन चलाने जा रहा है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं से कुल चार-चार फेरे लगाएगी, जिससे छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के रेल यात्रियों को पुरी जाने में बड़ी सुविधा होगी।
🚂 गोंदिया से पुरी स्पेशल ट्रेन (09, 16 और 29 जुलाई)प्रस्थान:
यह ट्रेन गोंदिया से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी।दुर्ग आगमन: दोपहर 3:58 बजे दुर्ग पहुंचेगी और 2 मिनट के स्टॉपेज के बाद शाम 4:00 बजे आगे बढ़ेगी।रायपुर आगमन: शाम 5:10 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।पुरी आगमन: विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 10:00 बजे यह ट्रेन पुरी पहुंचेगी।
🚂 पुरी से गोंदिया स्पेशल ट्रेन (03, 10, 17 और 30 जुलाई)प्रस्थान:
वापसी में यह ट्रेन पुरी से दोपहर 1:00 बजे छूटेगी।रायपुर आगमन: रात के समय विभिन्न स्टेशनों को पार करते हुए तड़के 3:10 बजे रायपुर पहुंचेगी।दुर्ग आगमन: सुबह 4:28 बजे दुर्ग स्टेशन पर दस्तक देगी।
यात्रियों के लिए राहत:
रथयात्रा के दौरान नियमित ट्रेनों में बढ़ती नो-रूम और लंबी वेटिंग लिस्ट की स्थिति को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की गई है। श्रद्धालु अब बिना किसी परेशानी के भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए अपनी यात्रा प्लान कर सकते हैं। टिकटों की बुकिंग जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।





