राजनांदगांव में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: डमी ग्राहक भेजकर पकड़ी ओवररेटिंग, दो सेल्समैनों पर केस दर्ज

 राजनांदगांव में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: डमी ग्राहक भेजकर पकड़ी ओवररेटिंग, दो सेल्समैनों पर केस दर्ज

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

********************************

 

 

राजनांदगांव में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: डमी ग्राहक भेजकर पकड़ी ओवररेटिंग, दो सेल्समैनों पर केस दर्ज

 

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शराब दुकानों में तय कीमत से अधिक वसूली (ओवररेटिंग) के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कदम उठाया है। दुर्ग संभाग की उड़नदस्ता टीम ने अचानक दबिश देकर दो कंपोजिट शराब दुकानों में ग्राहकों से ज्यादा पैसे वसूलते हुए दो सेल्समैनों को रंगे हाथों पकड़ा है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

आबकारी आयुक्त के निर्देश पर हुई छापेमारी

राजनांदगांव की शराब दुकानों में ग्राहकों से तय सरकारी कीमत से ज्यादा पैसे वसूलने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आबकारी आयुक्त पी.एस. अलमा के निर्देश पर दुर्ग संभाग की उड़नदस्ता टीम ने गुरुवार को औचक छापेमारी की। टीम ने सच का पता लगाने के लिए दुकानों पर डमी ग्राहक (फर्जी कस्टमर) भेजे, जिससे ओवररेटिंग का खेल उजागर हो गया।

दो अलग-अलग दुकानों में ₹100-₹100 की अतिरिक्त वसूली

उड़नदस्ता टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दो कंपोजिट शराब दुकानों पर कार्रवाई की:रेवाडीह-01 कंपोजिट दुकान: यहाँ भेजे गए डमी ग्राहक ने 20 पाव सुप्रीमो व्हिस्की खरीदी। इसकी सरकारी कीमत ₹2400 तय थी, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद सेल्समैन हरीश साहू ने ग्राहक से ₹2500 वसूल लिए।मंडी बाईपास लखोली रोड दुकान: इसके बाद टीम लखोली रोड स्थित दुकान पहुंची। यहाँ डमी ग्राहक ने 20 पाव जम्मू स्पेशल व्हिस्की खरीदी। इसकी भी तय सरकारी कीमत ₹2400 थी, लेकिन सेल्समैन शुभम कुमार ने ₹2500 ऐंठ लिए।

आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

दोनों ही मामलों में तय कीमत से ₹100 ज्यादा लेने की पुष्टि मौके पर ही हो गई। इसके बाद आबकारी विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों सेल्समैन हरीश साहू और शुभम कुमार के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 39(ग) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इस तरह की औचक जांच जारी रहेगी।